फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली बने एशिया के सबसे सफल कप्तान, विंडीज के खिलाफ 45 रन जड़ते ही हासिल की बड़ी उपलब्धि

Sat, 13 Oct 2018 09:56 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विराट कोहली
विज्ञापन

भारतीय कप्तान विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन 45 रन पर आउट होकर अर्द्धशतक से पांच रन दूर रह गए। बावजूद इसके विराट ने रिकॉर्डबुक में अपने नाम एक और उपलब्धि दर्ज कर ली। वह टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एशियाई कप्तान हो गए। उन्होंने पाकिस्तान के मिस्बाह उल हक का रिकॉर्ड तोड़ा।

विज्ञापन


मिस्बाह पाकिस्तान की कप्तानी करते हुए 99 पारियों में बतौर कप्तान एशिया में 4214 रन बना चुके थे। विराट के 42 मैचों में 4233 रन हो चुके हैं। गौरतलब है कि अजिंक्य राहणे और ऋषभ पंत की नाबाद 146 रन की शतकीय साझेदारी की बदौलत टीम इंडिया ने खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट के नुकसान पर 308 रन बनाए।

फिलहाल, अजिंक्य राहणे (75*) और ऋषभ पंत (85*) रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। टीम इंडिया अभी भी मेहमान टीम वेस्टइंडीज से 3 रन पीछे है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने अपनी पहली पारी में 311 रन बनाई। जवाब में टीम इंडिया अपनी पहली पारी में 308 रन बनाकर खेल रही है, जबकि उसके हाथ में 6 विकेट शेष हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें