फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजीम ओ शान शहंशाह: कोहली एक दशक से विश्व क्रिकेट के विराट 'शिखर' पर

Thu, 15 Aug 2019 11:45 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ तीसरे मैच में अपने करियर का 43वां वनडे शतक लगाने के साथ एक और रिकॉर्ड बनाया। कोहली 10 वर्षों में 20,000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने बुधवार को शतक जड़कर भारत को वेस्ट इंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में छह विकेट से जीत दिलाई। 
विज्ञापन


कोहली ने नाबाद 114 रन जड़े और भारत ने डकवर्थ-लुईस नियम के तहत दिए गए 255 रनों के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया और सीरीज 2-0 से जीत ली। एक दशक में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में कोहली के बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पॉन्टिंग (18,962) का नंबर आता है। 

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर जैक कैलिस 16,777 रनों के साथ इस सूची में तीसरे नंबर पर है। इसके बाद क्रमश: महेला जयवर्धने (16,304), कुमार संगकारा (15,999), सचिन तेंडुलकर (15,962), राहुल द्रविड़ (15,853) और हाशिम आमला (15,185) का नंबर आता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वनडे क्रिकेट में कप्तान के तौर पर सबसे अधिक शतक के मामले में कोहली शतक के मामले में पॉन्टिंग से एक शतक पीछे हैं। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें