टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली भी 'कैप्टन कूल' महेंद्र सिंह धोनी की राह पर चल निकले हैं।
कोहली पहले धोनी की तरह टीम इंडिया के मैच जीताऊ बल्लेबाज बने फिर उन्होंने टेस्ट टीम की कमान हासिल कर ली। और अब वह शौक के मामले में भी अपने कप्तान की राह पर चलते दिख रहे हैं।
भारतीय क्रिकेट के इन दोनों बड़े सितारों ने मैदान पर अपने शानदार खेल की वजह से पहचान बनाई है, वहीं मैदान के बाहर उनकी हर हाव-भाव पर उनके प्रशंसकों की नजर रहती है। मैदान से बाहर दोनों ही गाड़ियों के शौकीन माने जाते हैं। कोहली ने ऑडी कंपनी की एक और कार खरीदी है।
यूं तो दाएं हाथ के बेजोड़ बल्लेबाज कोहली के पास पहले से ही दो ऑडी कार the R8 और the Q7 है, और अब उनके कार के बेड़े में इसी जर्मन कार कंपनी की एक और महंगी गाड़ी शामिल हो गई है। उनकी नई कार का नाम है ऑडी R8 LMX। ऑडी की ओर से बनाई गई इस सीरीज की यह बेहद सीमित गाड़ी है।
दोनों ही खिलाड़ी इस समय आईपीएल में व्यस्त हैं। धोनी के पास चेन्नई सुपर किंग्स की कमान है तो विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर की कप्तानी कर रहे हैं।