कोहली ने यह संदेश साझा करते हुए बताया कि इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 20 मिलियन यानी 2 करोड़ के पार है। बता दें कि साल 2017 में विराट के इंस्टाग्राम अकाउंट पर सबसे ज्यादा लाइक, शेयर और कमेंट्स आए हैं, जिसके चलते उन्हें इंस्टाग्राम अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
भारत में पहली बार यह अवॉर्ड जीतने वाले क्रिकेटर विराट कोहली के इंस्टाग्राम पर फॉलोअर की संख्या किसी भी अन्य स्पोर्ट्स पर्सनैलिटी से ज्यादा है। हालांकि इस मामले में बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां विराट कोहली से भी आगे हैं। इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट का नाम शामिल है।