फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virat Kohli: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए मुंबई पहुंचे विराट कोहली, वीडियो वायरल

Tue, 25 Nov 2025 05:04 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली मंगलवार को मुंबई पहुंच गए। 
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली मंगलवार को मुंबई पहुंच गए। तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 30 नवंबर से होगी, जिसके लिए भारतीय टीम का एलान हो चुका है। शुभमन गिल चोट के कारण इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। उनकी जगह केएल राहुल को कप्तान नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


 

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया - फोटो : ANI
वनडे सीरीज का कार्यक्रम
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच फिलहाल दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। पहला मुकाबला कोलकाता में खेला गया था, जिसमें मेहमानों ने जीत हासिल कर 1-0 की बढ़त बना ली। अब दोनों टीमें गुवाहाटी में दूसरा टेस्ट मुकाबला खेल रही हैं। इसके बाद दोनों टीमें तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेंगी। पहला मुकाबला 30 नवंबर को रांची में खेला जाएगा। इसके बाद भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें 2 और 6 दिसंबर को आमने-सामने होंगी। यह दोनों मुकाबले क्रमश: रायपुर और विशाखापत्तनम में खेले जाएंगे।
विज्ञापन

टीम में क्या खास?
बोर्ड की तरफ से घोषित की गई 15 सदस्यीय टीम में आठ बल्लेबाज, तीन ऑलराउंडर, तीन तेज गेंदबाज और एक विशेषज्ञ स्पिनर को शामिल किया गया है। रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, ध्रुव जुरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर) और ऋषभ पंत (विकेटकीपर) को बल्लेबाज के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा ऑलराउंडर के तौर पर चयन समिति ने वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा और नीतीश कुमार रेड्डी पर भरोसा जताया है। तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा को सौंपी गई है। स्पेशलिस्ट स्पिनर के तौर पर कुलदीप यादव को टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें