आईपीएल मैचों में विराट की वापसी पर मुहर लग गई है। इंडियन प्रीमियम लीग ने खुद इस बात की पुष्टि की है।
FAN ALERT - India Cricket Team and @RCBTweets captain @imVkohli declared match fit #RCB #IPL pic.twitter.com/4II7AACRdv
— IndianPremierLeague (@IPL) April 13, 2017
इससे पहले विराट ने खुद इस बात का खुलासा किया था। भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली ने संकेत दिया था कि वो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मुंबई इंडियन्स के खिलाफ 14 अप्रैल को होने वाले आईपीएल मैच से वापसी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- विनोद राय ने दिया विराट कोहली को भरोसा, बढ़ेगी सैलरी
कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जिम का एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो को शेयर करके उन्होंने इस बात का इशारा किया था कि अब वो पूरी तरह से फिट हैं और आईपीएल में वापसी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- विराट कोहली ने BCCI से की बगावत!
अपनी पोस्ट पर उन्होंने लिखा था- कांट वेट टू गेट बैक ऑनटू द फिल्ड. ऑलमोल्ट देयर नाउ...14 एप्रिल(मैदान पर लौटने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकता। लगभग वापसी के लिए तैयार हूं...14 अप्रैल)
Can't wait to get back onto the field. Almost there now 💪✌️😃. 14th April ⏳
A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on Apr 11, 2017 at 1:49am PDT
आपको बता दें कि रांची में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में कंधे की चोट के कारण वो आईपीएल के खेलों से बाहर थे।