फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs WI: पहले टी-20 में 73 रन बनाते ही यह खास उपलब्धि हासिल करेंगे विराट, रोहित भी ज्यादा पीछे नहीं

Wed, 16 Feb 2022 05:28 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

विराट और रोहित दोनों के पास इस सीरीज में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है। अंतरराष्ट्रीय टी-20 में सबसे ज्यादा रन मार्टिन गुप्टिल ने बनाए हैं। विराट उनसे 72 रन और रोहित विराट से 32 रन पीछे हैं। दोनों के पास गुप्टिल का यह रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है।
विज्ञापन
रोहित शर्मा, विराट कोहली और मार्टिन गुप्टिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच बुधवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया के दो प्रमुख बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा के पास एक खास रिकॉर्ड बनाने का मौका रहेगा। ये दोनों ही बल्लेबाज अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं। पहले मैच में विराट और रोहित के पास न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल को पीछे छोड़ने का मौका है। 
विज्ञापन


मौजूदा समय में मार्टिन गुप्टिल अंतरराष्ट्रीय टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनके नाम 3399 रन हैं। वहीं विराट के नाम 3227 रन हैं। विराट सिर्फ 73 रन बनाते ही गुप्टिल को पीछे छोड़ देंगे। जबकि रोहित गुप्टिल से 102 रन पीछे हैं। 

विराट और रोहित के बीच चल रही रेस
विराट कोहली मौजूदा समय में टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। रोहित उनसे 30 रन पीछे हैं। इस मैच में रोहित के पास विराट को पीछे छोड़ने का मौका रहेगा। इसके साथ ही ये दोनों बल्लेबाज एक दूसरे को टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भी पीछे करते रहते हैं। 
विज्ञापन


टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
बल्लेबाज मैच रन औसत
मार्टिन गुप्टिल 112 3299 32.66
विराट कोहली 95 3227 52.04
रोहित शर्मा 119 3197 33.30
एरोन फिंच 86 2676 35.21
पाल स्टर्लिन 97 2660 30.22

पहली बार रोहित की कप्तानी में टी-20 मैच खेलेंगे विराट
टी-20 सीरीज में भारतीय टीम जीत के साथ शुरुआत करने चाहेगी। इस सीरीज में पहली बार विराट कोहली रोहित शर्मा की कप्तानी में कोई अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच खेलेंगे। रोहित इससे पहले भी टी-20 में भारतीय टीम की कप्तानी कर चुके हैं, लेकिन तब विराट चोट की वजह से टीम से बाहर थे या उन्हें आराम दिया गया था। वनडे सीरीज में भी विराट पहली बार रोहित की कप्तानी में खेले थे, लेकिन उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। अब टी-20 में उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें