फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहली को पॉली उमरीगर पुरस्कार, अश्विन को मिला दिलीप सरदेसाई अवॉर्ड

Thu, 02 Mar 2017 08:28 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बीसीसीआई - फोटो : getty images
विज्ञापन
बुधवार को विराट और रविचंद्रन अश्र्विन को बीसीसीआई 2016-17 के वार्षिक शीर्ष पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 
विज्ञापन

  Virat Kohli awarded the Polly Umrigar Award for the 3rd time. pic.twitter.com/5NwladM4fQ — ANI (@ANI_news) March 1, 2017
अपनी धुंआधार बल्लेबाजी के कारण गेंदबाजों के लिए खौफ का पर्याय बन चुके भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को भारत के इस साल के सबसे सफल अंतराष्ट्रीय किक्रेटर के लिए पॉली उमरीगर पुरूस्कार से सम्मानित किया गया है। विराट कोहली को पहले भी दो बार पॉली उमरीगर पुरूस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। कोहली को तीसरी दफे इस सम्मान के लिए चुना गया है। विराट यह सम्मान तीन बार पाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन चुके हैं।  
  All-rounder Ravichandran Ashwin wins the Dilip Sardesai Award. He becomes the first cricketer to receive the honour twice. pic.twitter.com/vyX95Nc7uA — ANI (@ANI_news) March 1, 2017
विज्ञापन

 
भारतीय ऑफ स्पीनर रविचंद्रन अश्र्विन को ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए बीसीसीआई ने दिलीप सरदेसाई अवार्ड से नवाजा गया है। अश्र्विन को यह दूसरी बार दिया गया है। यह सम्मान दो बार पाने वाले अश्र्विन पहले भारतीय क्रिकेटर हैं। बता दें कि अश्र्विन ने पिछले दिनों कपिल देव के 37 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा था। हाल में अश्र्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच के दूसरे दिन घरेलू टेस्ट सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।  


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें