फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virat vs Anderson: एजबेस्टन में एंडरसन और कोहली आमने-सामने, जानें दो दिग्गजों की जंग में कौन भारी

Fri, 01 Jul 2022 04:53 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम

सार

जेम्स एंडरसन ने शुरुआत में विराट को काफी परेशान किया था, लेकिन बाद में कोहली ने भी उनकी जमकर पिटाई की है। टेस्ट में विराट ने एंडरसन के खिलाफ 42.4 के औसत से रन बनाए हैं, लेकिन वनडे में एंडरसन उन पर हावी रहे हैं।
 
विज्ञापन
विराट कोहली और जेम्स एंडरसन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और इंग्लैंड के बीच अधूरी टेस्ट सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच एजबेस्टन के मैदान पर खेला जा रहा है। पहले दिन लंच तक दो विकेट गिर चुके हैं। फिलहाल विराट कोहली मैदान पर हैं और उनके सामने जेम्स एंडरसन की चुनौती है। इस मैच विराट कोहली और जेम्स एंडरसन आखिरी बार एक दूसरे के खिलाफ खेल सकते हैं।
विज्ञापन


इस मैच के बाद भारत और इंग्लैंड के बीच लंबे समय तक टेस्ट मैच नहीं होना है। अगली बार जब भारत और इंग्लैंड की टीम आपस में कोई टेस्ट मैच खेलेगी तब तक जेम्स एंडरसन के लिए खेलना बहुत मुश्किल होगा। वो फिलहाल 39 साल 11 महीने के हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच अगली टेस्ट सीरीज होने तक वो 41 साल के हो चुके होंगे। 

एंडरसन टेस्ट के अलावा कोई दूसरा फॉर्मेट नहीं खेलते हैं। इसी वजह से इस मैच के बाद विराट से उनका सामना होने की संभावना न के बराबर है। 

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने शेयर किया वीडियो
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने एजबेस्टन टेस्ट के दौरान एक पुराना वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें जेम्स एंडरसन दो गेंदों पर लगातार दो विकेट लेते हैं। वो पहले चेतेश्वर पुजारा फिर विराट कोहली को आउट करते हैं। एंडरसन की दोनों गेंदें पिच पर गिरने के बाद बाहर की तरफ निकलती हैं और पहले पुजारा फिर कोहली का कैच विकेटकीपर जोस बटलर पकड़ते हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

टेस्ट में दोनों के बीच कांटे की टक्कर
टेस्ट मैच में जेम्स एंडरसन और विराट कोहली के बीच कांटे की टक्कर रही है। 2012 और 2014 में एंडरसन ने विराट को खासा परेशान किया था, लेकिन 2016 और 2018 में विराट ने उनकी गेंदों पर जमकर रन बटोरे थे। 2021 में एंडरसन ने दो बार विराट का विकेट लिया, लेकिन कोहली ने 36 के औसत से 72 रन  भी बनाए। अब तक एंडरसन ने टेस्ट में विराट को 681 गेंद की हैं, जिनमें विराट ने 297 रन बनाए हैं और सात बार आउट हुए हैं। विराट ने एंडरसन की गेंदों पर 38 चौके लगाए हैं, लेकिन कोई छक्का नहीं लगा सके हैं। उनका स्ट्राइक रेट 43.6 और औसत 42.4 का है। 

टेस्ट में एंडरसन के खिलाफ कोहली का प्रदर्शन 
साल रन गेंद विकेट डॉट गेंद चौके औसत
2012 23 81 1 72 3 23.0
2014 19 50 4 42 3 4.8
2016 69 112 0 75 8 -
2018 114 270 0 210 13 -
2021 72 168 2 137 11 36.0
कुल 297 681 7 536 38 42.4

वनडे में हावी रहे हैं एंडरसन
वनडे क्रिकेट में जेम्स एंडरसन विराट परा हावी रहे हैं। हालांकि, विराट के लय पकड़ने के बाद एंडरसन ने वनडे क्रिकेट में उन्हें गेंदबाजी भी नहीं की है। 2011, 2013 और 2014 में विराट ने एंडरसन की कुल 38 गेंद खेली हैं और 26 रन बनाए हैं। इस दौरान तीन बार एंडरसन ने उन्हें आउट किया है। वनडे में एंडरसन के खिलाफ विराट का औसत सिर्फ 8.7 का है और स्ट्राइक रेट 68.4 का है। 

वनडे में एंडरसन के खिलाफ विराट का प्रदर्शन
साल रन गेंद विकेट डॉट गेंद चौके औसत
2011 19 21 1 8 1 19.0
2013 1 3 1 2 0 1.0
2014 6 14 1 11 1 6.0
कुल 26 38 3 21 2 8.7
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें