ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच 118 रन से जीतकर चार मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। स्टार्क इस दौरान दक्षिण अफ्रीका के मॉर्ने मोर्केल और वर्नोन फिलेंडर को पछाड़ने में सफल रहे। इससे पहले स्टार्क की श्रेष्ठ रैंकिंग दिसंबर 2016 में छठी थी।
स्टार्क ने मैच में 42 रन भी बनाए जिससे वह बल्लेबाजों में तीन स्थान के सुधार के साथ 74वें और ऑलराउंडरों की सूची में शीर्ष पांच में आ गए। इसके अलावा टीम इंडिया में लंबे समय से बाहर चल रहे ऑलराउंडर
रवींद्र जडेजा तीसरे स्थान पर मौजूद हैं। वहीं तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार क्रमश: 15वें और 20वें स्थान पर मौजूद हैं।