फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC टेस्ट रैंकिंग: कोहली दूसरे और पुजारा छठे पायदान पर बरकरार, टॉप-10 गेंदबाजों में अश्विन-जडेजा

Wed, 07 Mar 2018 09:42 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
virat kohli
विज्ञापन

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा आईसीसी की टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में क्रमश: दूसरे और छठे स्थान पर कायम हैं। टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ पहले स्थान पर बरकरार हैं। वहीं टीम इंडिया के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे और लोकेश राहुल इस लिस्ट में क्रमश: 18वें और 20वें स्थान पर मौजूद हैं।

विज्ञापन


गेंदबाजी की बात करें तो टीम इंडिया के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को एक स्थान नुकसान हुआ है। वह पांचवें स्थान से फिसलकर छठे पायदान पर पहुंच गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने अश्विन को पीछे छोड़ा। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डरबन में खेले गए पहले टेस्ट में कुल नौ विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच बने मिचेल स्टार्क करियर की श्रेष्ठ पांचवीं रैंकिंग पर आ गए हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

ravindra jadeja - फोटो : File
ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच 118 रन से जीतकर चार मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। स्टार्क इस दौरान दक्षिण अफ्रीका के मॉर्ने मोर्केल और वर्नोन फिलेंडर को पछाड़ने में सफल रहे। इससे पहले स्टार्क की श्रेष्ठ रैंकिंग दिसंबर 2016 में छठी थी।

स्टार्क ने मैच में 42 रन भी बनाए जिससे वह बल्लेबाजों में तीन स्थान के सुधार के साथ 74वें और ऑलराउंडरों की सूची में शीर्ष पांच में आ गए।  इसके अलावा टीम इंडिया में लंबे समय से बाहर चल रहे ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा तीसरे स्थान पर मौजूद हैं। वहीं तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार क्रमश: 15वें और 20वें स्थान पर मौजूद हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें