फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पापा बनते ही विराट का फैंस को इशारा, बेटी की पहली झलक के किए करना होगा इंतजार

Mon, 11 Jan 2021 07:15 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : social media
विराट और अनुष्का के माता-पिता बनने के बाद उनके फैंस में नवजात की पहली झलक पाने के लिए जमकर बेसब्री होगी। मगर विराट के हालिया बयान से तो नहीं लगता कि जल्द ही वह अपने बिटिया को दुनिया से मिलवाएंगे।
 
विज्ञापन

2 of 4
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : @imVkohli
जी हां, सोमवार को भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया। कोहली ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी घोषणा की। कोहली ने इस मौके पर खुशी का इजहार करते हुए लोगों की शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया कहा। 
विज्ञापन

3 of 4
virat kohli, anushka sharma - फोटो : social media
उन्होंने ट्वीट किया, 'हम दोनों को यह बात बताते हुए खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी है। अनुष्का और बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं। यह हमारा सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह 'अध्याय' अनुभव करने को मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सबको थोड़ी निजता चाहिए होगी।'
विज्ञापन

4 of 4
विराट कोहली - फोटो : Social media
गौरतलब है कि कोहली ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच में ही भारत लौट आए थे। उन्होंने वन-डे और टी-20 सीरीज के बाद पहले टेस्ट मैच में टीम की अगुवाई की थी। पत्नी का ख्याल रखने के लिए विराट ने ऑस्ट्रेलिया दौरा भी बीच में ही छोड़ दिया था। वह लंबे समय से मुंबई में अनुष्का की देखभाल कर रहे हैं। डॉक्टर के पास नियमित चेकअप के लिए जाने के दौरान विरुष्का की तस्वीरें जमकर वायरल हुई थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें