फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virat-Anushka: अनुष्का के साथ वृंदावन पहुंचे कोहली, प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन; कीचड़ में नंगे पैर चले

Wed, 22 Jul 2026 01:26 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन

सार

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन करने पहुंचे। कोहली हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा थे।
विज्ञापन
कोहली अनुष्का - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए। कोहली बुधवार को पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन पहुंचे जहां दोनों ने प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए। कोहली इससे पहले आईपीएल 2026 खत्म होने के बाद भी प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। मालूम हो कि आरसीबी ने इस सीजन खिताब अपने नाम किया था। 29 जुलाई को गुरू पूर्णिमा है और इससे पहले ही कोहली ने अनुष्का संग प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए हैं। 
विज्ञापन

नंग पैर नजर आए कोहली
कोहली और अनुष्का को श्री हित राधा केली कुंज आश्रम में नंगे पैर घूमते हुए देखा गया और उनके इस दौरे के वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। ऑनलाइन वायरल हो रहे कई वीडियो में इन दोनों को कड़ी सुरक्षा के बीच आश्रम पहुंचते हुए देखा जा सकता है। अनुष्का और विराट दोनों ने ही फेस मास्क पहनकर अपनी पहचान छिपाने की कोशिश की। आश्रम से बाहर निकलते समय विराट और अनुष्का ने हाथ में प्रसाद लिया हुआ था और वे कीचड़ भरे रास्तों पर नंगे पैर चल रहे थे।
 
 

प्रेमानंद महाराज के दर्शन लिए अनुष्का ने सिंपल सफेद सलवार-सूट पहना, जबकि विराट टी-शर्ट और पैंट में कैज़ुअल लुक में नजर आए। प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लेने से पहले, यह दोनों आश्रम परिसर में घूमते हुए दिखे। कोहली और अनुष्का की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वहीं, वृंदावन में जैसे ही लोगों ने इन दोनों को देखा तो वे कोहली-अनुष्का की तस्वीरें लेने लगे। 
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का 'राधे-राधे' बोलकर किया अभिवादन
वायरल वीडियो में कोहली और अनुष्का आश्रम परिसर से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों बेहद सादगी भरे अंदाज में अपनी कार की ओर बढ़े। इस दौरान वहां मौजूद लोगों का उन्होंने राधे-राधे कहकर अभिवादन किया। उनके इस व्यवहार ने वृंदावनवासियों का दिल जीत लिया। विराट और अनुष्का इस दौरान भक्ति में लीन नजर आए। मालूम हो कि पिछले कुछ वर्षों से यह दोनों लगातार वृंदावन आकर प्रेमानंद महाराज के दर्शन कर रहे हैं। विराट और अनुष्का इस दौरान सत्संग में भी शिरकत कर चुके हैं। विराट और अनुष्का की आस्था किसी से छिपी हुई नहीं है। दोनों कई बार इस बारे में बात कर चुके हैं कि व्यस्त जीवन के बीच आध्यातम, ध्यान और शांत वातावरण उन्हें मानसिक संतुलन बनए रखने में मदद करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें