वीवीएस लक्ष्मण
- फोटो : getty
इसके अलावा पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने शुक्रवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के नए अध्यक्ष सौरव गांगुली को 'वेरी वेरी स्पेशल' बताते हुए उनसे राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) को पुनर्जीवित करने का आग्रह किया ताकि भारतीय टीम की बेंच स्ट्रेंथ मजबूत बनी रहे। लक्ष्मण ने मंच पर गांगुली और अजहर की मौजूदगी में कहा, 'अगर आप मुझसे एक बात के बारे में पूछें, तो वह यह होगा कि सौरव एनसीए को कैसे बेहतर कर सकते हैं। इस भारतीय टीम की मजबूती उसकी बेंच स्ट्रेंथ है।
उन्होंने आगे कहा, 'आप इस दक्षिण अफ्रीका की टीम को देखें, मैंने दक्षिण अफ्रीकी टीम की इतनी बुरी स्थिती कभी नहीं देखी। ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी घरेलू क्रिकेट मजबूत नहीं है। भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है और इसका कारण घरेलू क्रिकेट का मजबूत होना है।'