भारतीय कप्तान विराट कोहली अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने युवाओं को सलाह दी है कि वे सोशल मीडिया पर ज्यादा समय बिताने की जगह मैदान में ज्यादा समय बिताएं और आउटडोर गेम्स में हिस्सा लें।
एक कार्यक्रम के दौरान कोहली ने कि आजकल बच्चे घर से बाहर खेलने की जगह ज्यादा समय वीडियो गेम्स खेलने में लगा रहे हैं। शारीरिक गतिविधियां बेहद जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि उनकी यह सलाह केवल बच्चों और युवाओं के लिए बल्कि सभी के लिए है।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर एक निश्चित समय ही व्यतीत करना चाहिए ताकि यह पता चल सके कि आजकल क्या चल रहा है लेकिन दिन का अधिकतर समय सोशल मीडिया पर बिताना सही नहीं है।