फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलंबो टेस्ट: गावस्कर की बराबरी कर कोहली छू सकते हैं एक और शिखर

Wed, 02 Aug 2017 06:44 PM IST
presented by शरद मिश्र
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : Cricinfo
विज्ञापन
कोलंबो में दूसरे टेस्ट में अगर भारतीय कप्तान विराट कोहली शतक बनाते हैं तो वह महान सुनील गावस्कर की बराबरी कर लेंगे। भारत की ओर से बतौर कप्तान गावस्कर ने 11 शतक लगाए हैं। विराट के नाम बतौर कप्तान दस शतक हैं। पूर्व कप्तान अजहरूद्दीन कप्तान रहते नौ शतक लगा चुके हैं। सचिन तेंदुलकर ने बतौर कप्तान सात शतक लगाए हैं। गावस्कर ने पूरे टेस्ट कैरियर में 34 शतक जड़े हैं। सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट में 51 शतक दर्ज हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहली ने अब तक 58 टेस्ट मैचों की 99 पारियों में 4603 रन बनाए हैं

विराट कोहली
कोलंबो टेस्ट की पहली ‌इनिंग विराट के टेस्ट कैरियर की सौवीं इनिंग होगी। अगर विराट शतक लगाते हैं तो वह गावस्कर की बराबरी करने के अलावा अपनी इस शतकीय इनिंग को भी यादगार बना देंगे। कोहली ने अब तक 58 टेस्ट मैचों की 99 पारियों में 4603 रन बनाए हैं। जिसमें 17 शतक शामिल हैं।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें