फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छवि सुधारने की जुगत में विराट

Mon, 20 Jul 2020 12:50 PM IST
Anonymous User एजेंसी/लंदन
विज्ञापन
विज्ञापन
 इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन की गाज भारतीय टीम के सपोर्टिंग स्टाफ पर गिरी जबकि विराट कोहली प्रेमिका अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के कारण खासे आलोचना में रहे। क्रिकेट पंडितों का मानना है कि दौरे पर गई अनुष्का के कारण ही विराट का खेल खराब हुआ। टीम इंडिया के मैनेजर सुनील देव की मनाही के बाद भी विराट और अनुष्का टीम होटल में एकसाथ रहे। लेकिन अब जब बीसीसीआई क्रिकेटरों की प्रेमिकाओं को उनके साथ दौरे पर जाने की रोक लगाने पर विचार कर रहा है तब विराट टेस्ट सीरीज की अपनी नाकामियों को भुलाकर वनडे सीरीज में अपनी छवि सुधारने के जुगत में हैं। वनडे सीरीज शुरू होने से पहले इसकी एक झलक शुक्रवार को मिडिलसेक्स के खिलाफ वनडे अभ्यास मैच के दौरान देखने को मिली। अनुष्का को लेकर काफी किरकिरी झेल चुके विराट का बल्ला एक बार फिर सिर चढ़कर बोला। उन्होंने 75 गेंदों में आठ चौकों और एक छक्का की मदद से 71 रन कूट डाले। उन्हें अंबाति रायडू का बेहतरीन साथ मिला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 104 रन की साझेदारी कर भारतीय पारी को संभाला। रिटायर्ड आउट होने से पहले रायडू ने 82 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 72 रन बनाए। दोनों की अर्द्धशतकीय पारी और उसके बाद गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के बूते भारत ने मिडिलसेक्स को 95 रन से हरा दिया। भारत ने 44.2 ओवर में 230 रन बनाए। जवाब में मिडिलसेक्स की टीम 39.5 ओवर में 135 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से करण शर्मा ने 14 रन देकर तीन विकेट झटके।
विज्ञापन

इससे पहले टॉस जीतकर मिडिलसेक्स ने पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। एक बार फिर भारतीय बल्लेबाजों की अभ्यास में ही कलई खुल गई। मेहमान टीम के पांच बल्लेबाज दहाईं को आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। रोहित शर्मा (08), रविंद्र जडेजा (07), संजू सैमसन (06), स्टुअर्ट बिन्नी (00) और सुरेश रैना (05) सस्ते में पेवेलियन लौट गए। वहीं, भारतीय ओपनिंग जोड़ी एक बार फिर नाकाम रही। रोहित शर्मा और शिखर धवन पहले विकेट के लिए सिर्फ 19 रन ही जोड़ सके। धवन के 10 के निजी स्कोर पर गुरजीत संधू का शिकार बने। जबकि उनके आउट होते ही रोहित भी चलते बने। अजिंक्य रहाणे ने 14 और आर अश्विन ने 18 रन का योगदान दिया। एक समय भारत का स्कोर पांच विकेट पर 211 रन था लेकिन 19 रन के अंतराल पर उसने अपने पांच विकेट गंवा दिए। भारतीय कप्तान धोनी ने अभ्यास मैच में हिस्सा नहीं लिया। उनकी जगह पर विराट कोहली ने कप्तानी की जबकि सुरेश रैना 11वें नंबर पर खेलने आए। ऑफ स्पिन के खिलाफ भारतीयों का प्रदर्शन निरंतर खराब रहा। मिडिलसेक्स की ओर से ओली रायनर ने 32 रन देकर चार विकेट झटके।     
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें