फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओए प्रमुख विनोद राय का बड़ा बयान, 'डीडीसीए के चुनाव किए जा सकते हैं रद्द'

Wed, 04 Jul 2018 12:48 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
Vinod Rai
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित की गई प्रशासकों की समिति (कमिटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेटिव) के प्रमुख विनोद राय ने दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के चुनावी नतीजों पर बड़ा सवाला दागा है। विनोद राय ने मंगलवार को जानकारी देते हुए कहा कि डीडीसीए के चुनाव परिणामों को रद्द किया जा सकता है। ऐसा फैसला नैतिक और संवैधानिक कमियों के चलते लिया जा सकता है।

विज्ञापन


बता दें कि डीडीसीए के चुनाव में रजत शर्मा को अध्यक्ष चुना गया था। उन्होंने 54.40 प्रतिशत वोट हासिल कर अध्यक्ष पद का चुनाव जीता था। इसके अलावा राकेश कुमार बंसल को डीडीसीए का नया वाइस-प्रेजीडेंट चुना गया था। बंसल ने चुनाव में कुल 48.87 प्रतिशत वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी।

बता दें कि डीडीसीए एसोसिएशन की कार्यकारिणी के लिए 30 जून को चुनाव हुए थे। हिंदी समाचार चैनल के जाने माने चेहरे रजत शर्मा का डीडीसीए के पूर्व अध्यक्ष स्नेह बंसल, ट्रेजरार और इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन (एफआईएच) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने समर्थन किया था। डीडीसीए में यह चुनाव करीब पांच साल बाद हो रहे हैं। पिछली बार दिसंबर 2013 में चुनाव हुए थे।
विज्ञापन


इस बार डीडीसीए ने यह चुनाव 30 जून को करवाया था। इस बार चुनाव में कुल 462 वोट डाले गए थे। इस दौरान कई कैंडीडेट्स ने रजत शर्मा पर इलेक्शन में धांधली करवाने के आरोप भी मढ़े थे। सुप्रीम कोर्ट के एक वरिष्ठ वकील विकास ने तो इस मामले में तो निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर शिकायत भी की थी। उनका कहा था कि रजत शर्मा मतदान क्षेत्र के अंदर बैठे थे और मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें