फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने विनोद कांबली पर की नस्लीय टिप्पणी

Sat, 26 Oct 2013 06:57 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली ने अपने ऊपर की गई नस्लीय टिप्पणी पर एक विदेशी महिला के विरुद्ध केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


कार पार्किंग को लेकर हुई बहस के दौरान विदेशी महिला ने कांबली पर नस्लीय टिप्पणी की। उन्होंने बांद्रा पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज करवाई है। दोनों जेवेल को-ऑपरेटिव हाउसिंह सोसाइटी बिल्डिंग में रहते हैं।
विज्ञापन


विनोद कांबली ने अपनी शिकायत में कहा है कि पार्किंग को लेकर हुई बहस के दौरान उस महिला ने उन्हें बुली (काला भारतीय) कह दिया था।

बांद्रा पुलिस स्टेशन ने कांबली की शिकायत को स्वीकार कर लिया है और पूर्व क्रिकेटर को आश्वस्त किया है कि उस विदेशी महिला के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

कांबली ने बाद में मीडिया से कहा कि पार्किंग को लेकर विवाद था। लेकिन बहस के दौरान उसने (विदेशी महिला) ने कुछ नस्लीय टिप्पणी की थी। मैंने उनसे सोसाइटी के चेयरमैन से बात करने की सलाह दी। उसने मुझे धमकी दी कि उसका भारत और विदेश में कई संपर्क हैं। उसके बाद उसने मुझे 'काला भारतीय' कह दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें