फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय शंकर भी विश्व कप 2019 से बाहर, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका

Mon, 01 Jul 2019 03:04 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विजय शंकर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

शिखर धवन के बाद एक और भारतीय खिलाड़ी चोटिल होकर विश्व कप 2019 से बाहर हो गया। टीम इंडिया में बतौर ऑलराउंडर शामिल किए गए विजय शंकर अंगूठे की चोट के चलते अब टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं खेल पाएंगे। विजय को यह चोट नेट्स पर अभ्यास करते हुए लगी थी, जब जसप्रीत बुमराह की एक तेज यॉर्कर सीधे आकर शंकर के पैरों के अंगूठे पर आकर लगी थी।

विज्ञापन


फिलहाल कौन सा खिलाड़ी विजय शंकर की जगह लेगा, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अब BCCI विजय शंकर के रिप्लेसमेंट के लिए ICC को एक चिट्ठी लिखेगा। बोर्ड मयंक अग्रवाल को इंग्लैंड बुलाने पर विचार कर सकता है।

इसी चोट के चलते  विजय रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। सूत्रों ने कहा, ‘भारतीय टीम प्रबंधन उनकी जगह मयंक अग्रवाल को टीम में शामिल करने के लिए कह सकता है क्योंकि वह सलामी बल्लेबाज है और अगर ऋषभ पंत अगले दो मैचों में असफल रहते हैं तो इससे केएल राहुल वापस नंबर चार का जिम्मा संभाल सकते हैं।’
विज्ञापन


कर्नाटक के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था, लेकिन वो अभी तक भारत के लिए वनडे टीम से डेब्यू नहीं कर पाए हैं। अग्रवाल के नाम को आईसीसी की टूर्नामेंट तकनीकी समिति से मंजूरी मिलने की संभावना है तथा वह बर्मिंघम में ही टीम से जुड़ सकते हैं।

विजय शंकर वही खिलाड़ी हैं जिनके विश्व कप टीम में चुने जाते ही जमकर बवाल हुआ था। अंबाती रायुडू जैसे अनुभवी खिलाड़ी को दरकिनार करते हुए शंकर को टीम में शमिल किया गया था। चयनकर्ताओं ने विजय के सिलेक्शन को 3डी खिलाड़ी बताते हुए सही ठहराने की कोशिश की थी। मौजूदा विश्व कप में भी विजय का प्रदर्शन कोई खास नहीं रहा।

पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप डेब्यू करने वाले विजय ने उस मैच में जरूर 15 रन बनाकर 2/22 विकेट चटकाए थे। अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के खिलाफ अगले दो मैच में शंकर महज 29 और 14 रन ही बना पाए। शंकर की गैमौजूदगी में चौथे नंबर पर उतरने वाले ऋषभ पंत ने 29 गेंदों में 32 रन बनाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें