भुवनेश्वर अपना दूसरा विश्व कप खेलेंगे, वह भी खुश थे। उन्होंने कहा, ‘मैं भी विश्व कप के लिए चुने जाने से काफी खुश हूं, इंग्लैंड के हालात मेरी मजबूती के अनुरूप होंगे और मैं इसका पूरा फायदा उठाने की कोशिश करूंगा। इंडियन टी-20 लीग में से मुझे विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट से पहले सही मैच अभ्यास मिला है।’