गेल कई सालों तक आरसीबी का हिस्सा रहे थे। माल्या ने अपने ट्वीट में लिखा- मेरे अच्छे दोस्त क्रिस्टोफर हेनरी गेल, यूनिवर्स बॉस के साथ मुलाकात शानदार रही। जब मैंने उन्हें आरसीबी टीम के लिए खरीदा था तब से हमारी अच्छी बहुत अच्छी है, 'सुपर फ्रेंडशिप'। किसी खिलाड़ी की अब तक की सबसे अच्छी खरीद।
इस ट्वीट पर 32 हजार से ज्यादा लाइक्स और कई कमेंट्स आ चुके हैं। लोग माल्या के साथ-साथ गेल को भी ट्रोल कर रहे हैं। इसके अलावा ये ट्वीट 1300 से ज्यादा री-ट्वीट भी हो चुका है। सैम नाम के एक यूजर ने लिखा- क्यों भाई गेल तुझे भी लूटके भागना है? वहीं, कमलेंदु भुषण नाम के यूजर ने लिखा- आज तो बैंक हॉलीडे भी नहीं है।
वहीं, विजय नाम के यूजर ने लिखा- सर, आप कहां गए? वापस भारत आइए। आपसे कोई कुछ नहीं कहेगा। गुस्सा थूक दीजिए। आपकी ईडी को बहुत याद आ रही है। दरअसल, साल 2019 में ब्रिटिश न्यायपालिका ने भगोड़े विजय माल्या को प्रत्यर्पित करने का आदेश दिया था। हालांकि, अब तक ऐसा नहीं हो सका है।
गेल की बात करें तो उन्हें 2011 में आरसीबी ने खरीदा था। उस साल गेल की तूफानी बल्लेबाजी की वजह से आरसीबी फाइनल में पहुंची थी। गेल 2017 तक आरसीबी की टीम में रहे। उन्होंने इस फ्रेंचाइजी के लिए 91 मैचों में 43.29 की औसत और 154.40 के स्ट्राइक रेट से 3420 रन बनाए। इसमें 21 अर्द्धशतक और पांच शतक शामिल है।