फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगौड़े माल्या ने RCB के खिलाफ उगला जहर, 'विराट सेना' को बताया कागज के शेर

Wed, 08 May 2019 03:30 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
kohli and mallya
विज्ञापन

इंडियन टी-20 लीग में विराट कोहली के नेतृत्व वाली बैंगलोर के पूर्व मालिक विजय माल्या ने कहा है कि एक बार भी चैंपियन न बनने वाली यह टीम हमेशा कागजों पर अच्छी रही है। विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, मार्कस स्टोइनिस और शिमरोन हेटमेयर व टिम साउदी जैसे स्टार खिलाड़ियों से सजी बेंगलोर का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा।

विज्ञापन


माल्या ने विराट कोहली को आरसीबी के फैंस को शुक्रिया अदा करने वाले पोस्ट को रीट्वीट कर लिखा, 'इस टीम के पास अच्छी लाइनअप थी लेकिन ये केवल पेपर पर ही नजर आई।' बैंगलुरू को आईपीएल के 12वें सीजन में शुरुआती छह मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि टीम ने इसके बाद पांच मैच जीते थे।



 

बैंगलुरू के कप्तान कोहली ने अपने फैंस के लिए एक भावुक संदेश भेजा, जिसमें उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'आपके समर्थन और प्यार के लिए सबको धन्यवाद। फैंस, ग्राउंड स्टाफ और सपोर्ट स्टाफ वादा करें कि अगले साल मजबूती के साथ वापसी करेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें