ग्रुप डी का पहला मुकाबला सर्विस और छत्तीसगढ़ के बीच हुआ। सिकंदराबाद में खेले गए इस मुकाबले में छत्तीसगढ़ ने सर्विस को 4 विकेट से मात देकर मैच अपने नाम कर लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सर्विस की टीम ने 50 ओवरों मे 219 रन बनाई। जिसके जवाब में छत्तीसगढ़ ने 48.4 ओवरों मे ही 221 रन बनाकर मैच जीत लिया। छत्तीसगढ़ की तरफ से शाहनवाज हुसैन ने सबसे अधिक 6 विकेट हासिल किए।
ग्रुप डी का दूसरा मुकाबला हैदराबाद और झारखंड के बीच खेला गया। हैदराबाद में खेले गए इस मुकाबले में झारखंड की टीम को 66 रन से हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित रायुडु (126) रन के शानदार पारी की बदौलत हैदराबाद ने निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट खोकर 333 रन बनाए। जिसके जवाब में झारखंड की पूरी टीम 267 रन पर ही ऑलआउट हो गई।
ग्रुप डी का तीसरा मुकाबला विदर्भ और जम्मू-कशअमीर के बीच खेला गया। सिकंदराबाद में खेले गए इस मुकाबले में विदर्भ ने सिकंदराबाद को 73 रन से करारी मात दी। गणेश सतीश (94) रन के शानदार पारी की बदौलत विदर्भ ने 50 ओवरों में 245 रन बनाए। जिसके जवाब में जे एन्ड के की टीम 38.4 ओवरों में 172 रन बनाकर ही ऑलआउट हो गई।