भारतीय बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ 24 दिसंबर से शुरू हो रही विजय हजारे ट्रॉफी के पहले तीन मुकाबलों में महाराष्ट्र टीम की कप्तानी करेंगे। महाराष्ट्र की टीम में पृथ्वी शॉ और जलज सक्सेना को भी शामिल किया गया है, जो इस सत्र की शुरुआत से पहले राज्य टीम से जुड़े थे। टीम को एलीट ग्रुप सी में रखा गया है। महाराष्ट्र अपना पहला मुकाबला 24 दिसंबर को जयपुर में पंजाब के खिलाफ खेलेगा। ग्रुप सी में महाराष्ट्र के अलावा सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मुंबई, छत्तीसगढ़ और गोवा की टीमें शामिल हैं।
महाराष्ट्र टीम (विजय हजारे ट्रॉफी)
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), पृथ्वी शॉ, अर्शिन कुलकर्णी, सिद्धेश वीर, अंकित बावने, राहुल त्रिपाठी, सौरभ नवाले (विकेटकीपर), विक्की ओस्तवाल, जलज सक्सेना, रामकृष्ण घोष, रजनीश गुरबानी, राजवर्धन हंगरगेकर, प्रशांत सोलंकी, निखिल नाइक (विकेटकीपर), प्रदीप दाधे, सिद्धार्थ म्हात्रे, सचिन धस और सत्यजीत बच्चाव।