फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय हजारे ट्रॉफी: बारिश ने बिगाड़ा पंजाब-मुंबई का खेल, तमिलनाडु और छत्तीसगढ़ सेमीफाइनल में पहुंचे

Mon, 21 Oct 2019 08:53 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विजय हजारे ट्रॉफी - फोटो : social media
विज्ञापन

तमिलनाडु व पंजाब और गत चैंपियन मुंबई और छत्तीसगढ़ के बीच विजय हजारे ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल मुकाबले बारिश के चलते पूरे नहीं हो सके। नतीजा तमिलनाडु और छत्तीसगढ़ ने ग्रुप चरण में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया। ग्रुप चरण में तमिलनाडु ने सभी नौ, जबकि पंजाब ने आठ में से पांच मैच जीते थे।

विज्ञापन


अब बुधवार को फाइनल में जगह बनाने के लिए तमिलनाडु का सामना गुजरात से और छत्तीसगढ़ का कर्नाटक से होगा। तमिलनाडु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बाबा अपराजित (56) की अर्द्धशतकीय पारी से 39 ओवर में छह विकेट पर 174 रन बनाए। पंजाब की ओर से लेग स्पिनर मयंक मारकंडेय और गुरकीरत सिंह ने दो-दो विकेट झटके। बारिश के खलल के बाद पंजाब को जीत के लिए वीजेडी पद्धति से 39 ओवर में 195 रन का लक्ष्य मिला। पंजाब की पारी के दौरान 13वें ओवर में एक बार फिर से बारिश ने आ गई और मैच रोकना पड़ा। तब पंजाब ने 12.2 ओवर में दो विकेट पर 52 रन बनाए थे। ओपनर सनवीर सिंह 21 और कप्तान मनदीप सिंह 10 रन बनाकर क्रीज पर थे।

विज्ञापन

यशस्वी का नाबाद अर्द्धशतक

मुंबई के खिलाफ छत्तीसगढ़ ने कप्तान हरप्रीत सिंह (83) और अमनदीप खरे (59) की अर्द्धशतकीय पारियों के दम पर 45.4 ओवर में छह विकेट पर 190 रन बनाए थे तभी बारिश आ गई। मुंबई को वीजेडी पद्धति से जीत के लिए 40 ओवर में 192 रन का लक्ष्य दिया गया। यशस्वी जायसवाल (60) और आदित्य तारे (31) के बीच 11.3 ओवर में पहले विकेट के लिए 95 रन की अटूट साझेदारी हो चुकी थी। इस दौरान फिर से बारिश आ गई और दोबारा मैच नहीं हो सका। ग्रुप चरण में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर छत्तीसगढ़ (9 में से 6 जीत) की टीम मुंबई (9 मैच 5 जीत) से आगे रहते हुए अंतिम चार में पहुंच गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें