फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijay Hazare Trophy: कैच लेते वक्त चोटिल हुए अंगकृष रघुवंशी, स्ट्रेचर से ले जाए गए बाहर; अस्पताल में भर्ती

Fri, 26 Dec 2025 05:23 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कैच पकड़ने की कोशिश में मुंबई के सलामी बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी शुक्रवार को उत्तराखंड के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी मुकाबले के दौरान गंभीर रूप से चोटिल हो गए।
विज्ञापन
अंगकृष रघुवंशी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई के सलामी बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी शुक्रवार को उत्तराखंड के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी मुकाबले के दौरान गंभीर रूप से चोटिल हो गए। कैच पकड़ने की कोशिश में उनके कंधे और गर्दन में चोट लगी, साथ ही उन्हें कन्कशन (सिर में चोट) भी हुआ, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


क्या है मामला?
यह घटना मैच के 30वें ओवर में हुई, जब ऑफ स्पिनर तनुष कोटियान की गेंद पर उत्तराखंड के बल्लेबाज सौरभ रावत ने स्लॉग स्वीप खेलने का प्रयास किया। डीप मिडविकेट पर फील्डिंग कर रहे रघुवंशी ने तेजी से आगे बढ़ते हुए एक हाथ से कैच पकड़ने की कोशिश की। हालांकि, वह कैच नहीं पकड़ सके और इस प्रयास में बुरी तरह गिर पड़े। गिरने के दौरान उनके कंधे में चोट लगी और सिर जमीन से टकरा गया, जिससे उन्हें कन्कशन हुआ। कुछ सेकंड तक रघुवंशी घुटनों के बल बैठे रहे, लेकिन इसके बाद वह मैदान पर ही लेट गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मुंबई टीम के फिजियो तुरंत मैदान पर पहुंचे।
 
 

स्ट्रेचर से ले जाए गए बाहर
जब यह साफ हो गया कि रघुवंशी अपने पैरों पर खड़े नहीं हो पा रहे हैं, तो स्ट्रेचर मंगाया गया और उन्हें एंबुलेंस से नजदीकी एसडीएमएच अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल, उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है और सभी आवश्यक स्कैन किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें