टीम इंडिया के ऑफ स्पिनर आर अश्विन की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से तमिलनाडु ने गुजरात को पांच विकेट से मात दी। गुजरात की टीम पहले खेलते हुए ध्रव रावल 40, अक्षर पटेल 37 और चिंतन गाजा नाबाद 24 रन की बदौलत निर्धारित 40 ओवर में नौ विकेट पर 177 रन ही बना पाई।
तमिलनाडु की ओर से एम मोहम्मद ने तीन और अश्विन व वाशिंगटन सुंदर ने एक-एक विकेट लिया। दिनेश की कार्तिक की कप्तानी वाले तमिलनाडु ने लक्ष्य को छह गेंद शेष रहते पांच विकेट पर 181 रन बनाकर हासिल कर लिया। एम शाहरुख खान ने नाबाद 56, कार्तिक ने 47, अभिनव मुकुंद ने 32 और सुंदर ने नाबाद 27 रन की पारी खेली।