फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय हजारे : हैदराबाद ने दिल्ली को 79 रन से हराया, तिलक ने खेली 139 रन की शतकीय पारी

Fri, 10 Dec 2021 05:17 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली की टीम नौ विकेट पर 246 रन ही बना सकी। पहले मैच के शतकवीर हिम्मत सिंह ने सर्वाधिक 47 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहले मैच में खाता नहीं खोल पाने वाले ओपनर शिखर धवन हैदराबाद के खिलाफ दूसरे मैच में 12 रन बनाकर चलते बने। दिल्ली को विजय हजारे ट्रॉफी में 79 रन की बड़ी हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


दिल्ली से न्योता पाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने तिलक वर्मा (139) की शतकीय पारी से पांच विकेट पर 325 रन बनाए। वर्मा ने चंदन सहानी (87) के साथ चौथे विकेट के लिए 152 रन की साझेदारी की। दिल्ली के लिए प्रदीप सांगवान और कुलवंत खेजरोलिया ने दो-दो विकेट लिए।

जवाब में दिल्ली की टीम नौ विकेट पर 246 रन ही बना सकी। पहले मैच के शतकवीर हिम्मत सिंह ने सर्वाधिक 47 रन की पारी खेली। अनुज रावत ने 36 और क्षितिज, सांगवान व ललित यादव ने 28-28 रन का योगदान दिया। हैदराबाद के लिए तनय ने तीन विकेट लिए। 
विज्ञापन


हरियाणा 5 विकेट से हारा  चंडीगढ़। हरियाणा को 137 गेंद शेष रहते सौराष्ट्र से पांच विकेट से हार झेलनी पड़ी। निमंत्रण पाकर पहले खेलते हुए हरियाणा की टीम चैतन्य (41) व अमित (25) की पारी से 38.4 ओवर में 127 रन पर ढेर हो गई।

चार बैटर खाता भी नहीं खोल सके। सौराष्ट्र के लिए धर्मेंद्रसिंह जडेजा ने चार विकेट लिए। सौराष्ट्र ने लक्ष्य को 27.1 ओवर में पांच विकेट पर 131 रन बनाकर हासिल कर लिया। अर्पित ने 38 और प्रेरक ने नाबाद 27 रन की पारी खेली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें