फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड में फ्लॉप शो के बावजूद अजिंक्य रहाणे बने कप्तान, मुंबई को दिला पाएंगे जीत?

Thu, 13 Sep 2018 10:37 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
इंग्लैंड में हाल में समाप्त हुई पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में बल्लेबाजी में नाकाम रहे अजिंक्य रहाणे को बुधवार को विजय हजारे ट्रॉफी के सीमित ओवर क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए मुंबई की कप्तानी के लिए चुना गया। 
विज्ञापन


मुंबई की टीम एलीट ग्रुप ए में शामिल है जो इस 50 ओवर के टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरूआत 19 सितंबर को बड़ौदा के खिलाफ करेगी। 

मुंबई क्रिकेट संघ की विज्ञप्ति के अनुसार आक्रामक बल्लेबाज श्रेयस अय्यर टीम के उप कप्तान होंगे जिनकी एशिया कप के लिये राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने अनदेखी की थी। 
विज्ञापन


रहाणे भी एशिया कप टीम में जगह नहीं बना सके जिसमें भारतीय टीम की कप्तानी मुंबई के एक अन्य खिलाड़ी रोहित शर्मा कर रहे हैं। 

युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ भी टीम का हिस्सा हैं। 

मुंबई को लीग चरण के मैचों में बड़ौदा, कर्नाटक, रेलवे, विदर्भ, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, गोवा और महाराष्ट्र के साथ रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें