फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया में चुने जाते ही राहुल तेवतिया हुए घातक, सिर्फ 39 गेंदों में ही ठोक दिए 73 रन

Sun, 21 Feb 2021 05:20 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
1 of 5
राहुल तेवतिया - फोटो : twitter
हरियाणा के क्रिकेटर और स्टार ऑलराउंडर राहुल तेवतिया का शनिवार को भारतीय टीम में चयन किया गया। उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ अगले महीने से होने वाली टी-20 सीरीज के लिए 19 सदस्यीय दल का हिस्सा बनाया गया। तेवतिया ने भी बीसीसीआई के इस भरोसे को बरकरार रखते हुए 24 घंटे के अंदर ही शानदार खेल दिखाया और बल्ले-गेंद दोनों से ऑलराउंड प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

2 of 5
राहुल तेवतिया - फोटो : सोशल मीडिया
27 वर्षीय क्रिकेटर ने विजय हजारे ट्रॉफी के दूसरे दिन शानदार बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी विकेट निकाले। कोलकाता में इलीट ग्रुप-ई के मुकाबले में तेवतिया ने चंडीगढ़ के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने मात्र 39 गेंदों में 73 रनों की आतिशी पारी खेली। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने चार चौके और छह छक्के लगाए। 
 
 
विज्ञापन

3 of 5
राहुल तेवतिया (फाइल फोटो) - फोटो : twitter@ESPNcricinfo
तेवतिया ने सुमित कुमार के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए मात्र 44 गेंदों में 81 रनों की साझेदारी की और टीम के स्कोर को 299 रन पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। हरियाणा की तरफ से हिमांशु राणा ने 102 और अरुण छपराना ने भी 50 रनों की शानदार पारियां खेली। 

4 of 5
राहुल तेवतिया (फाइल फोटो) - फोटो : twitter@ICC
हरियाणा के क्रिकेटर ने बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 10 ओवर में 66 रन देकर दो अहम विकेट चटकाए। तेवतिया ने चंडीगढ़ के कप्तान मनन वोहरा को 117 रन के स्कोर पर आउट किया। हालांकि चंडीगढ़ की टीम यह मैच तीन विकेट से जीतने में सफल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टीम इंडिया - फोटो : twitter@BCCI
बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टी-20 सीरीज के लिए बीसीसीआई ने तीन अनकैप्ड खिलाड़ियों को भी अपने स्क्वॉड में शामिल किया है। जिसमें तेवतिया का नाम भी शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें