फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijay Hazare: इस युवा बल्लेबाज ने खेली 148 रन की धमाकेदार पारी, की चौके-छक्कों की बरसात

Fri, 16 Feb 2018 11:43 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आदित्य वाघमोड़े
विज्ञापन
विजय हजारे ट्रॉफी के 12वें दिन कुल मिलाकर 3 मैच खेले गए, जिसमें कई खिलाड़ियों के अपने प्रदर्शन ने प्रभावित किया। आइये एक नजर डालते हैं राउंड अप पर: 
विज्ञापन


बड़ौदा बनाम असम 
ग्रुप-ए में खेले गए पहले मुकाबले में बड़ौदा ने असम को 279 रनों के विशाल स्कोर से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ौदा ने निर्धारित 50 ओवर में 378 रन बनाए। जिसके जवाब में असम की पूरी टीम 99 रन पर ही ऑलआउट हो गई और मैच हार गई। बड़ौदा की तरफ से आदित्य वाघमोड़े ने शानदार शतकीय पारी खेलते हुए 17 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 148 रन की शानदार पारी खेली। असम के लिए दत्ता, मुख्तार हुसैन और पराग ने  2-2 विकेट चटकाए। वहीं, बड़ौदा की तरफ से मेरिवाला, दीपक हूडा और स्वप्निल सिंह ने 2-2 विकेट चटकाए।

हरियाणा बनाम ओडिशा 
इस मुकाबले में ओडिशा ने हरियाणा को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। हरियाणा की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए कुछ खास नहीं कर सकी और महज 170 रनों पर ऑलआउट हो गई। संजय धुल और हर्शल पटेल ने अर्धशतक बनाए। ओडिशा के लिए दीपक बेहरा ने 22 रन देकर 6 विकेट चटकाए। जवाब में बल्लेबाजी करते हुए ओडिशा की टीम ने 1 विकेट पर 172 रन बनाकर मैच जीत लिया। सारंगी ने 84 और शांतनु मिश्रा ने नाबाद 53 रन बनाए।
विज्ञापन


कर्नाटक बनाम रेलवे
ग्रुप ए में खेले गए इस मुकाबले में कर्नाटक ने रेलवे को 16 रनों से हराया। कर्नाटक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 257 रन बनाए। कर्नाटक की तरफ से मयंक अग्रवाल (89) और पवन देशपांडे (65) रनों की पारी खेली। रेलवे के लिए अनुरीत सिंह और अमित मिश्रा ने 3-3 विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए रेलवे की टीम महज 241 रन बनाकर आउट हो गई और वे 16 रन से मैच हार गए। प्रसिद्ध कृष्णा और टी प्रदीप ने कर्नाटक के लिए 4-4 विकेट झटके
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें