फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवराज सिंह की जोरदार वापसी, IPL से पहले जड़ा ऐसा छक्का, हैरान रह गया गेंदबाज, VIDEO वायरल

Tue, 19 Feb 2019 07:17 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
टीम इंडिया में वापसी की कोशिशों में जुटे युवराज सिंह के लिए विश्वकप 2019 का दरवाजा लगभग बंद हो चुका है। मगर IPL 2019 सिर पर है और इस टूर्नामेंट में जोरदार प्रदर्शन कर सिक्सर किंग भारतीय टी-20 टीम में जगह हासिल कर अपना खोया सम्मान वापस पाने के लिए जी-जान लगा देंगे।

इसी कड़ी में युवराज सिंह के फैंस के लिए खुशखबरी आई है, क्योंकि इस पंजाबी पुत्तर ने हाल ही में कुछ ऐसा किया जिसे देखकर स्टेडियम में मौजूद हर फैंस हक्का-बक्का रह गया।
विज्ञापन

2 of 5
YUVRAJ SINGH
इंडिया-मालदीव फ्रेंडशिप क्रिकेट सीरीज 2019 का हिस्सा रहे युवराज सिंह वैसे तो एयर इंडिया की ओर से खेलते हुए 6 गेंदों में केवल 17 रन ही बना पाए, लेकिन इस दौरान उन्होंने एक ऐसा छक्का जड़ा कि सब हैरान रह गए।
विज्ञापन

3 of 5
9वें ओवर में युवराज सिंह ने अजीबोगरीब शॉट खेला, जिसे देखकर गेंदबाज भी हैरान रह गया। सोशल मीडिया पर ये शॉट काफी वायरल हो रहा है। लोग युवराज के इस शॉट की काफी तारीफ कर रहे हैं।

4 of 5
गेंदबाज के बॉल फेंकने से पहले युवराज सिंह घुटनों के बल बैठ गए और रिवर्स शॉट खेलने के लिए तैयार हो चुके थे। गेंदबाज भाप चुका था कि युवराज रिवर्स शॉट खेलने की फिराक में हैं। ऐसे में गेंदबाज ने यॉर्कर लेंथ रखने की कोशिश की, लेकिन बॉल सीधे युवराज के बल्ले पर आ गई और शानदार छक्का चला गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गेंदबाज भी शॉट को देखकर हैरान रह गया। थर्ड मैन पर फील्डर मौजूद था लेकिन बॉल सीमा रेखा को पार करके छक्के की ओर निकल गई। यहां बताना जरूरी हो जाता है कि 23 मार्च से शुरू होने जा रहे IPL 2019 में युवराज सिंह मुंबई इंडियंस की ओर से जोर दिखाते नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें