फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 'तुमने गाली दी, लेकिन मैंने सुनी नहीं...', गावस्कर ने उड़ाया था मियांदाद का मजाक, खुद बताई मजेदार कहानी

Mon, 03 Mar 2025 09:43 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

शो के दौरान गावस्कर ने मैच के दौरान मियांदाद की स्लेजिंग को याद किया और उनके अंदाज में बोलते हुए कहानी सुनाई। गावस्कर ने मजाकिया अंदाज में मियांदाद की नकल की।
विज्ञापन
गावस्कर और मियांदाद - फोटो : Screen Grab @Sports Central and Javed Miandad Youtube
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद का मजाक उड़ाया है। टेन स्पोर्ट्स के शो 'ड्रेसिंग रूम' में अपनी उपस्थिति के दौरान गावस्कर ने मियांदाद से जुड़ी एक घटना को याद किया। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान ने उनसे पूछा था कि मियांदाद उन्हें परेशान कर रहे हैं क्या? इस पर गावस्कर ने घटना को टाल दिया था। गावस्कर की कहानी ने फैंस को पुरानी यादों में धकेल दिया।
विज्ञापन

गावस्कर और मियांदाद - फोटो : PTI, Twitter
शो के दौरान गावस्कर ने मैच के दौरान मियांदाद की स्लेजिंग को याद किया और उनके अंदाज में बोलते हुए कहानी सुनाई। गावस्कर ने मजाकिया अंदाज में मियांदाद की नकल करते हुए कहा, 'एक मैच के दौरान मियांदाद मेरे पास आए और कहा- आपको गाली देने के लिए सॉरी सनी भाई।' इस पर गावस्कर ने कहा, 'मुझे गाली दी, लेकिन कब? मैंने कुछ नहीं सुना।'

मियांदाद इस पर चिढ़ गए और गावस्कर से कहा, 'आप क्या बात कर रहे हो! मैंने तब कहा था जब मैं आपके बगल में खड़ा था और फील्डिंग कर रहा था।' इस पर गावस्कर ने जवाब दिया था, 'जावेद, मुझे लगा कि आप सलीम (यूसुफ) से कुछ कह रहे हो।' गावस्कर द्वारा सुनाई गई इस कहानी को सुनकर शो में बैठे बाकी लोग हंसने लगे। गावस्कर ने यह भी खुलासा किया कि डीप में फील्डिंग कर रहे इमरान ने उनसे पूछा कि क्या सब कुछ ठीक है? इस पर भारतीय दिग्गज ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह और मियांदाद पुराने मसलों को सुलझा रहे थे।
विज्ञापन

विराट और सचिन - फोटो : PTI
गावस्कर से इस शो के दौरान यह भी पूछा गया कि वह सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली में से किसे चुनेंगे? गावस्कर ने जवाब देते हुए कहा, 'मैं कभी युगों की तुलना नहीं करूंगा। खेलने की परिस्थितियां अलग होती हैं। पिचें अलग हैं। विपक्ष अलग है। इसलिए लोगों की तुलना करना बहुत मुश्किल है। महान खिलाड़ियों के बीच तुलना के मुद्दे पर गावस्कर ने इसे उपमहाद्वीप की 'कमजोरी' करार दिया।

उन्होंने कहा, 'यह केवल एक कमजोरी है। मैं इसे उपमहाद्वीप में कमजोर कड़ी के रूप में कह सकता हूं। यहां हमेशा तुलना की जाती है। क्या आपने कभी किसी को यह पूछते देखा है कि क्या रिकी पोंटिंग ग्रेग चैपल से बेहतर खिलाड़ी हैं? या फिर ग्रेग चैपल डॉन ब्रैडमैन से बेहतर खिलाड़ी हैं? कोई नहीं। वे मौजूदा खिलाड़ियों को वैसे ही स्वीकार करते हैं जैसे वे हैं। ये तुलना उपमहाद्वीप में ही होता है। हर समय, हम किसी की किसी से तुलना करते रहते हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें