मंधाना को खरीदने के लिए सबसे पहले मुंबई इंडियंस ने बोली लगाई। उसके बाद आरसीबी की एंट्री हुई। दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। मंधाना को खरीदने के लिए कुल 28 बार बोली लगी। मुंबई ने 3.20 करोड़ रुपये की बोली लगाकर खुद को अलग कर लिया। आरसीबी ने 3.40 करोड़ रुपये में मंधाना को अपनी टीम में शामिल कर लिया।