फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: नए साल में धमाके के लिए तैयार नंबर-1 सूर्यकुमार यादव, श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से पहले जमकर बहाया पसीना

Tue, 03 Jan 2023 11:45 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

सूर्यकुमार ने 2022 में शानदार प्रदर्शन किया था। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने उन्होंने 2022 के सलाना अवॉर्ड के लिए शॉर्टलिस्ट भी किया है। टी20 में विस्फोटक बल्लेबाजी करने वाले सूर्या को टी20 प्लेयर ऑफ द ईयर के लिए नामित किया गया है।
विज्ञापन
सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव नए साल में धमाके करने के लिए तैयार हैं। टी20 रैंकिंग में पहले स्थान पर काबिज सूर्या ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले जमकर पसीना बहाया। उन्होंने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में काफी देर तक बल्लेबाजी का अभ्यास किया। भारत और श्रीलंका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार (तीन जनवरी) को खेला जाएगा।
विज्ञापन

बीसीसीआई ने सूर्यकुमार का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह अलग-अलग तरह के शॉट का अभ्यास कर रहे हैं। बीसीसीआई ने लिखा, ''नया साल, नई शुरुआत। श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए नए उपकप्तान सूर्यकुमार यादव हैं। भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 से पूर्व वानखेड़े स्टेडियम में अभ्यास सत्र में भाग लिया।''

सूर्यकुमार ने 2022 में शानदार प्रदर्शन किया था। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने उन्होंने 2022 के सलाना अवॉर्ड के लिए शॉर्टलिस्ट भी किया है। टी20 में विस्फोटक बल्लेबाजी करने वाले सूर्या को टी20 प्लेयर ऑफ द ईयर के लिए नामित किया गया है। सूर्यकुमार के अलावा जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा, इंग्लैंड के सैम करन और पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान को प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड के लिए चुना गया है।
विज्ञापन

सूर्यकुमार ने पिछले साल अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाए थे। उन्होंने 31 मैचों में 1164 रन बनाए थे। उनका स्ट्राइक रेट 187.43 का रहा था। उनके बल्ले से 68 छक्के निकले थे। सूर्या ने दो शतक और नौ अर्धशतक जड़े थे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप के दौरान भी तूफानी बल्लेबाजी की थी। सूर्या ने 59.75 की औसत और 189.68 की स्ट्राइक रेट 239 रन बनाए थे। इस दौरान तीन अर्धशतक लगाया था। उसके अलावा 2022 में उन्होंने इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ शतकीय पारी खेली। सूर्या अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें