फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: विराट कोहली जमकर बहा रहे पसीना, क्वारंटीन में यूं कर रहे इंग्लैंड सीरीज की तैयारी

Fri, 29 Jan 2021 03:02 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : twitter
विज्ञापन

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली एक बार फिर से मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं। पितृत्व अवकाश के बाद विराट अब इंग्लैंड के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज में फिर से टीम की कमान संभालते दिखेंगे। चेन्नई में होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए भारत और इंग्लैंड की टीमें यहां पहुंच चुकी हैं और छह दिन के लिए होटल में क्वारंटीन हैं।

विज्ञापन


उधर कप्तान कोहली होटल में रहने के दौरान जमकर पसीना बहा रहे हैं और क्वारंटीन का बखूबी इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को एक्सरसाइज करते हुए का एक वीडियो क्लिप अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। वीडियो के कैप्शन में विराट ने लिखा, 'प्रोफेसी का संगीत और जिम के उपकरण, यही हैं जिनकी क्वारंटीन अवधि में आपको जरूरत है। अगर आप वास्तव में चाहते हैं तो काम कहीं से भी कर सकते हैं। सबका दिन आनंदमय हो।'



बता दें कि छह दिन के क्वारंटीन के बाद खिलाड़ी मंगलवार से अभ्यास शुरू करेंगे। इसके बाद पांच फरवरी से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में पहला टेस्ट खेलेंगे।
विज्ञापन


बात करें विराट कोहली की तो वे ऑस्ट्रेलिया में पहला टेस्ट मैच खेलकर भारत लौट आए थे। वह अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ रहना चाहते थे और इसके लिए उन्होंने पितृत्व अवकाश भी लिया था। वे 11 जनवरी को एक बच्ची के पिता बने।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें