फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सच हुई विराट कोहली की भविष्यवाणी, बचपन में कहा था- बड़ा आदमी बनूंगा और किसी हीरोइन से शादी करूंगा

Fri, 05 May 2023 05:26 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आरसीबी का अगला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से है। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच से पहले आरसीबी ने कोहली से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है।
विज्ञापन
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली आईपीएल के 16वें सीजन में जमकर रन बना रहे हैं। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के लिए नौ मैच की नौ पारियों में 364 रन बनाए हैं। इस दौरान कोहली ने पांच अर्धशतक जड़े हैं। दिल्ली में जन्म लेने वाले विराट ने राजकुमार शर्मा से बचपन में क्रिकेट सीखा। उसके बाद उन्होंने कड़ी मेहनत से सफलता हासिल की। आरसीबी का अगला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से है। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच से पहले आरसीबी ने कोहली से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है।
विज्ञापन


आरसीबी द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में कोहली के बारे में उनके जानने वालों ने कुछ कहानियां शेयर की हैं। विराट बचपन से ही क्रिकेटर बनना चाहते थे। वह भारतीय टीम के लिए खेलना और किसी हीरोइन शादी करना चाहते थे। आरसीबी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में विराट के दोस्त शलज की मां ने उनके बारे में कई खुलासे किए।

विराट को था दोस्त की मां के हाथ का बना खाना
कोहली के बारे में उनके दोस्त शलज की मां ने बताया, "मेरा बेटा और विराट क्रिकेट सीखने के लिए राजकुमार शर्मा की क्रिकेट एकेडमी में जाते थे। तब मैं खाना बनाकर दोनों को देती थी। कोहली को मेरे हाथ का खाना काफी पसंद था। एक बार मदन क्रिकेट एकेडमी में मैच खेला जा रहा था। वहां पर एक विज्ञापन का पोस्टर लगा था। तब कोहली ने उस पोस्टर को देखकर कहा था कि मैं एक दिन बड़ा आदमी बनूंगा और किसी हीरोइन से शादी करूंगा। दिल से निकली हुई बात कभी पूरी हो सकती है। विराट का सबकुछ पूरा हुआ। यह सोचकर अच्छा लगता है।''

उन्होंने कहा, ''राजकुमार शर्मा सर के एकेडमी में ही मैंने विराट को पहली बार देखा था। रोज खाना बनाकर ले जाती थी। वह मुझे पहले ही बता देता था कि क्या बनाकर लाना है। जब मैं खाना लेकर जाती थी तो वह सबसे पहले ले लेता था।''
 

बचपन से ही मेहनती थे विराट: राजकुमार शर्मा
आरसीबी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में उनके बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने विराट के बारे में बताया कि वह बचपन में कैसे थे। राजकुमार शर्मा ने कहा, ''13 मई 1998 को वह अपने पिता और भाई के साथ आए थे। कुछ ही दिनों में हमें पता चल गया था कि उसमें स्पेशल टैलेंट है। वह काफी नटखट और सक्रिय थे। वह सबकुछ करना चाहते थे। वह शुरू से ही कड़ी मेहनत कर रहे थे। उनमें काफी आत्मविश्वास था।''
विज्ञापन

कोहली का करियर
कोहली का नाम आज विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में शुमार है। वह एक सफल कप्तान भी रह चुके हैं। उनकी शादी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से 2017 में हुई। विराट का प्रदर्शन क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शानदार रहा है। विराट ने 108 टेस्ट, 274 वनडे और 115 टी20 मैच खेले हैं। टेस्ट में उनके 8416, वनडे में 12898 और टी20 में 4008 रन हैं। कोहली ने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर अब तक 75 शतक लगाए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें