इस मुकाबले के बाद कुलदीप यादव ने सूर्यकुमार और युजवेंद्र चहल का इंटरव्यू लिया। इस दौरान सूर्यकुमार ने चहल को बल्लेबाजी कोच बताया। चहल ने सूर्या से पूछा, ''मैंने आपको 370 डिग्री खेलना सिखाया है, लेकिन यह एक बहुत ही अलग विकेट था। सच बताओ क्या आपने रणजी ट्रॉफी में मेरी बल्लेबाजी वाली वीडियो देखी है न?''
सूर्यकुमार ने दिया मजेदार जवाब
इस सवाल पर सूर्या को काफी हंसी आई। उन्होंने इसका मजेदार जवाब दिया। सूर्यकुमार यादव ने कहा, ''दरअसल, पिछली सीरीज में आपने मुझे जो सिखाया था, उसे मैंने ध्यान में रखा। मैं चाहूंगा कि आप मुझे बल्लेबाजी के बारे में और सिखाएं कि मैं कैसे सुधार कर सकता हूं। दर्शक, कृपया ध्यान से सुनें, इसे एक मजाक के तौर पर न लें। हमारा भाई यहां बैटिंग कोच है। वह मुझे सब कुछ सिखाता है।''