फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सूर्यकुमार ने युजवेंद्र चहल को बताया बल्लेबाजी कोच, लखनऊ में जीत के बाद कुलदीप यादव को दिया इंटरव्यू

Mon, 30 Jan 2023 02:43 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

इस मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उसने 20 ओवर में आठ विकेट पर 99 रन बनाए। जवाब में भारत ने 19.5 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 101 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
युजवेंद्र चहल और सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला लखनऊ में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने छह विकेट से जीत हासिल की। भारत ने सीरीज को 1-1 की बराबरी पर ला दिया है। इस मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उसने 20 ओवर में आठ विकेट पर 99 रन बनाए। जवाब में भारत ने 19.5 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 101 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। लो-स्कोरिंग मैच में सूर्यकुमार यादव ने 31 गेंद पर नाबाद 26 रन बनाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
Trending Videos

इस मुकाबले के बाद कुलदीप यादव ने सूर्यकुमार और युजवेंद्र चहल का इंटरव्यू लिया। इस दौरान सूर्यकुमार ने चहल को बल्लेबाजी कोच बताया। चहल ने सूर्या से पूछा, ''मैंने आपको 370 डिग्री खेलना सिखाया है, लेकिन यह एक बहुत ही अलग विकेट था। सच बताओ क्या आपने रणजी ट्रॉफी में मेरी बल्लेबाजी वाली वीडियो देखी है न?''

सूर्यकुमार ने दिया मजेदार जवाब
इस सवाल पर सूर्या को काफी हंसी आई। उन्होंने इसका मजेदार जवाब दिया। सूर्यकुमार यादव ने कहा, ''दरअसल, पिछली सीरीज में आपने मुझे जो सिखाया था, उसे मैंने ध्यान में रखा। मैं चाहूंगा कि आप मुझे बल्लेबाजी के बारे में और सिखाएं कि मैं कैसे सुधार कर सकता हूं। दर्शक, कृपया ध्यान से सुनें, इसे एक मजाक के तौर पर न लें। हमारा भाई यहां बैटिंग कोच है। वह मुझे सब कुछ सिखाता है।''

विज्ञापन

कुलदीप ने चहल को दी बधाई
कुलदीप यादव टी20 में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी बनने पर चहल को बधाई दी। चहल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में एक विकेट लिया और अपने विकेटों की संख्या को 91 तक ले गए। वह भुवनेश्वर कुमार के 90 विकेट से आगे निकल गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें