इस वीडियो में दो नन्हें फैंस नगिडी की सपोर्ट करते हुए कह रहे हैं कि वह उनके पसंदीदा क्रिकेटर हैं। जब लुंगी नगिडी ने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को वायरल होते देखा तो ट्विटर पर इसे पोस्ट करते हुए लिखा, 'इसने मेरा दिन बना दिया।'
बता दें कि चेन्नई सुपरकिंग्स को प्लेऑफ से पहले दो और मुकाबले खेलने हैं। सबसे पहले वो दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ फिरोजशाह कोटला मैदान पर उतरेंगे जबकि दूसरा मुकाबला वे रविवार को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ होगा।