फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सिराज के विकेट से याद आए श्रीनाथ, 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ उसी तरह हुए थे आउट, भारत 12 रन से हारा था

Wed, 16 Jul 2025 09:19 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सिराज के विकेट ने 1999 में चेन्नई में खेले गए भारत-पाकिस्तान टेस्ट की याद दिला दी। तब सकलैन मुश्ताक की गेंद पर जवागल श्रीनाथ भी कुछ इसी तरह आउट हुए थे। भारत वह मैच 12 रन से हार गया था। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
सिराज का आउट होना श्रीनाथ के आउट होने जैसा है - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स टेस्ट ने रोमांच की सारी हदें पार कर दीं। पांचवें दिन आखिरी सत्र तक यह मैच चला। हालांकि, बेन स्टोक्स की इंग्लैंड टीम ने शुभमन गिल की टीम इंडिया को 22 रन से हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली। भारत ने 82 रन पर सात विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद आखिरी के तीन बल्लेबाज, नीतीश रेड्डी, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर बेहतरीन बल्लेबाजी की। हालांकि, किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।
विज्ञापन


170 के स्कोर पर शोएब बशीर की गेंद पर सिराज के शानदार डिफेंस के बावजूद गेंद जमीन पर गिरकर रिवर्स स्पिन होकर विकेट से जा टकराई। ये किसी जादू जैसा था, क्योंकि फैंस ने कहा कि सिराज ने जिस तरह से डिफेंस किया, उससे बेहतर डिफेंस कोई क्या कर सकता है! हालांकि, सिराज के विकेट ने 1999 में चेन्नई में खेले गए भारत-पाकिस्तान टेस्ट की याद दिला दी। तब सकलैन मुश्ताक की गेंद पर जवागल श्रीनाथ भी कुछ इसी तरह आउट हुए थे। भारत वह मैच 12 रन से हार गया था। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

Trending Videos

भारत के महान स्पिनर और चेन्नई में पाकिस्तान की टीम से हारने वाली टीम का हिस्सा रहे अनिल कुंबले को भी लॉर्ड्स टेस्ट ने चेन्नई में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट की याद दिला दी जिसमें सचिन तेंदुलकर ने पीठ दर्द के बावजूद 136 रन की पारी खेली थी, लेकिन भारतीय टीम को 12 रन से हार का सामना करना पड़ा था। कुंबले ने कहा कि उस मैच में ऑफ स्पिनर सकलैन मुश्ताक की गेंद पर जवागल श्रीनाथ का आउट होना सोमवार को सिराज के स्टंप्स की गिल्लियों को गिराने वाली गेंद के समान था। जनवरी 1999 में खेले गए उस टेस्ट में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 238 रन बनाए थे। मोहम्मद यूसुफ ने 53 रन और मोईन खान ने 60 रन बनाए थे। कुंबले ने छह विकेट और श्रीनाथ ने तीन विकेट लिए थे। 

विज्ञापन

जवाब में भारत की पहली पारी 254 रन पर समाप्त हुई थी। सदगोपन रमेश ने 43 रन, राहुल द्रविड़ ने 53 रन, सौरव गांगुली ने 54 रन की पारी खेली थी। पाकिस्तान की ओर से सकलैन  मुश्ताक ने पांच विकेट लिए थे। वहीं, शाहिद अफरीदी को तीन और वसीम अकरम को दो विकेट मिले थे। भारत को 16 रन की बढ़त हासिल थी। पाकिस्तान ने दूसरी पारी में 286 रन बनाए। शाहिद अफरीदी ने 141 रन की पारी खेली थी। इंजमाम उल हक ने 51, मोहम्मद यूसुफ ने 26 रन और सलीम मलिक ने 32 रन बनाए थे। भारत की ओर से वेंकटेश प्रसाद ने छह विकेट लिए थे। वहीं, सचिन को दो विकेट मिले। कुंबले-जोशी को एक-एक विकेट मिला था। 271 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 258 रन पर सिमट गई थी। सचिन ने 136 रन और नयन मोंगिया ने 52 रन बनाए थे। श्रीनाथ आखिरी विकेट के रूप में आउट हुए थे। मुश्ताक की गेंद पर उन्होंने डिफेंसिव स्ट्रोक खेला। गेंद उनके बल्ले के बीचोंबीच लगी और जमीन पर गिरी और फिर पीछे जाकर स्टंप्स से टकरा गई, ठीक वैसे ही जैसे सिराज आउट हुए। पाकिस्तान की ओर से मुश्ताक ने पांच और वसीम अकरम ने तीन विकेट लिए। वकार को दो विकेट मिले थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें