फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: एक ही गेंद में दो तरीके से आउट हुए मनीष पांडे, संजू ने दिखाई धोनी सी फुर्ती

Sun, 28 Apr 2019 01:14 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मनीष पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शनिवार रात मनीष पांडे ने महज 36 गेंदों में ताबड़तोड़ अर्धशतक ठोक दिया। बावजूद इसके उनकी टीम हैदराबाद राजस्थान से यह मैच गंवा बैठी। खराब फॉर्म से लौटते हुए लगातार दूसरे मैच में अर्धशतक ठोकने वाले मनीष पांडे ने अपनी 61 रन की पारी में जरूर 9 चौके जड़े, लेकिन अब उनकी पारी से ज्यादा आउट होने के अंदाज के चर्चे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
मनीष पांडे और संजू सैमसन - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने पहुंची हैदराबाद की पारी का 15वां ओवर श्रेयस गोपाल लेकर आए। यह गोपाल के कोटे का आखिरी ओवर था। इसी ओवर की आखिरी गेंद को मनीष पांडे ने स्लिप के पास से धकेलने की कोशिश की।
विज्ञापन

3 of 6
संजू सैमसन और मनीष पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
गेंद बल्ला को चूमते हुए राजस्थानी विकेटकीपर संजू सैमसन के दस्तानों में समां गई। इसी बीच संजू सैमसन ने धोनी की तरह फुर्ती और चालाकी दिखाते हुए मनीष पांडे को स्टंप आउट भी कर दिया। 

4 of 6
संजू सैमसन और मनीष पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
मनीष पांडे गेंद को खेलने के चक्कर में पहले तो कैच दे बैठे और बाद में क्रीज में रहते पैर थोड़ा से ऊपर कर लिया। मनीष पांडे की इस चहलकदमी को संजू सैमसन नोटिस कर रहे थे। ऐसे में संजू ने स्टंप्स की गिल्लियां उड़ा दीं।
विज्ञापन

5 of 6
मनीष पांडे और संजू सैमसन - फोटो : सोशल मीडिया
बाद में जब बात थर्ड अंपायर पर पहुंची तो पहले स्टंप देखा और फिर कैच। इस तरह मनीष पांडे को कैच आउट करार दिया गया।

नीचे देखिए वीडियो
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मनीष पांडे - फोटो : social media
बता दें कि IPL का मौजूदा सीजन मनीष पांडे के लिए अबतक कुछ खास नहीं गुजर रहा था। वे 8 मैच की सात पारियों में महज 198 रन ही बना पाए। इनमें से 144 रन पिछले दो मुकाबलों से ही आए हैं। जहां उन्होंने चेन्नई के खिलाफ 23 अप्रैल को नाबाद 83 रन बनाए तो कल के मैच में राजस्थान के खिलाफ भी 61 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें