संगकारा टीम वीडियो में भी काफी एक्टिव रहते हैं। श्रीलंका के इस पूर्व क्रिकेटर ने अपनी टीम को कई मैच जिताए हैं। उन्होंने श्रीलंका के लिए 134 टेस्ट में 12400 रन बनाए हैं। वहीं, 404 वनडे में संगकारा के नाम 14,234 रन है। इसके अलावा संगकारा ने 56 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 1382 रन बनाए हैं।
आईपीएल में संगकारा ने 71 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 1687 रन बनाए। वह लीग में पंजाब किंग्स, डेक्कन चार्जर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल चुके हैं। अब वह कई क्रिकेट लीग में कोच की भूमिका निभा रहे हैं। राजस्थान से उन्हें इस साल काफी उम्मीदें होंगी, जो पिछले साल सातवें नंबर पर रही थी।
संजू सैमसन ने पिछले साल 14 मैचों में 484 रन बनाए थे। इसमें एक शतक भी शामिल है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 119 रन का था। आईपीएल करियर में सैमसन 121 मैचों में 3068 रन बना चुके हैं।