फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: हैट्रिक लेकर किया था 'तांडव', बाद में प्रीति जिंटा के साथ करन ने किया भांगड़ा

Tue, 02 Apr 2019 02:22 PM IST
अजय सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
प्रीति जिंटा
पंजाब के ऑलराउंडर सैम करन ने इंडियन टी-20 लीग सीजन 12 की पहली हैट्रिक ली। दिल्ली के खिलाफ सोमवार रात खेले गए इस मैच के हीरो रहे करन ने पहले ओपनिंग करते हुए 10 गेदों में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 20 रन बनाए तो बाद में 2.2 ओवरों में 11 रन देकर 4 विकेट झटक दिए, जिसमें हैट्रिक शामिल है और उनका यह 'तांडव' एक समय आसानी से जीत की ओर बढ़ रही दिल्ली के लिए हार का कारण बना।
विज्ञापन

2 of 6
Preity Zinta dance
हैट्रिक पूरी कर 167 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही दिल्ली को 19.2 ओवर्स में 152 रन पर ऑलआउट करते ही युवा सैम ने पंजाब की जीत की कहानी लिख डाली। फतह हासिल करते ही टीम की को-ऑनर और बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा उनके साथ भंगड़ा किया। प्रीति सैम से इतनी प्रभावित थी कि गले मिलकर करन के प्रदर्शन को सराहा।
विज्ञापन

3 of 6
मोहाली के पीसीएस स्टेडियम में बैठा हर फैन सैम और प्रीति की इस जुगलबंदी का कायल हो गया।

4 of 6
सोशल मीडिया पर दोनों का डांस वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस छोटी सी क्लिप में सैम करन और प्रीति जिंटा के अलावा मनदीप सिंह भी आसानी से पहचाने जा सकते हैं।
 

 
विज्ञापन

5 of 6
भंगड़े में हर्षल पटेल, कागिसो रबाडा और संदीप लामिछाने को आउट कर हैट्रिक पूरी करने की खुशी साफ तौर पर 20 वर्षीय करन के चेहरे पर देखी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सैम करन - फोटो : पीटीआई
इंडियन टी-20 लीग के इतिहास में सैम करन हैट्रिक लेने वाले 15वें गेंदबाज तो पंजाब के तीसरे खिलाड़ी बने। इससे पहले युवराज (2009) ने बैंगलोर व डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ हैट-ट्रिक ली थी। वहीं अक्षर पटेल ने (2016) गुजरात लायंस के खिलाफ यह कारनामा दोहराया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें