फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सचिन की ऐतिहासिक पारी के 25 साल पूरे, केक काटकर किया सेलिब्रेट; रेगिस्तान में तूफान के बीच लगाया था शतक

Sat, 22 Apr 2023 02:16 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

तेंदुलकर ने शारजाह में 22 अप्रैल 1998 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 143 रन की जबरदस्त पारी खेली थी। इसे आज भी शारजाह में उठा सचिन का तूफान कहा जाता है।
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर दो दिन बाद अपना 50वां जन्मदिन मनाएंगे। उससे दो दिन पहले उन्होंने मुंबई में केक काटा। दरअसल, तेंदुलकर 1998 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शारजाह में खेली गई ऐतिहासिक पारी के 25 साल पूरे होने के अवसर पर एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। रेगिस्तान में तूफान के बीच उन्होंने शतकीय पारी खेली थी।
विज्ञापन


सचिन ने कार्यक्रम में कहा, ''मुझे नहीं लगता कि मैं जो कुछ भी हासिल कर पाया हूं वह आपके समर्थन, प्यार और स्नेह के बिना संभव था। उस सकारात्मक ऊर्जा ने मुझे मैदान पर जाने और भारत के लिए जो किया वह करने की ताकत दी। सपना भारत के लिए खेलना था।'' तेंदुलकर ने 1989 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने 2013 में आखिरी मैच खेला।
 
 

सचिन के सामने झुका था ऑस्ट्रेलिया
तेंदुलकर ने शारजाह में 22 अप्रैल 1998 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 143 रन की जबरदस्त पारी खेली थी। इसे आज भी शारजाह में उठा सचिन का तूफान कहा जाता है। इसके दो दिन बाद ही तेंदुलकर ने अपने जन्मदिन पर 24 अप्रैल को त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 134 रन की पारी खेली थी।
विज्ञापन


22 अप्रैल को खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 284 रन बनाए। उसके लिए माइकल बेवन ने नाबाद 101 रन और मार्क वॉ ने 81 रन बनाए थे। भारत के लिए वेंकटेश प्रसाद ने सर्वाधिक दो विकेट झटके थे। 285 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की टीम 46 ओवर में पांच विकेट पर 250 रन ही बना सकी। टीम इंडिया को तूफान के कारण बदला हुआ लक्ष्य मिला था। ऑस्ट्रेलिया ने 26 रन से मुकाबले को अपने नाम कर लिया।

टीम इंडिया हारी, लेकिन याद रह गया सचिन का शतक
तेंदुलकर ने तूफान के बीच शानदार शतक लगाया था। हालांकि वह टीम को जीत नहीं दिला सके। सचिन ने 131 गेंद पर 143 रन की पारी खेली थी। उन्होंने नौ चौके और पांच छक्के लगाए थे। भले ही टीम इंडिया मैच में हार गई, लेकिन सचिन की यह पारी फैंस को आज भी याद है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें