द्रविड़ की कोचिंग में भारतीय पुरुष अंडर-19 टीम ने 2018 में 50 ओवरों के फॉर्मेट वाले अंडर-19 विश्व कप को जीतने में सफलता हासिल की थी। द्रविड़ ने बीसीसीआई द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, "आज का दिन भारतीय महिला अंडर-19 टीम के लिए एक ऐतिहासिक दिन था।'' द्रविड़ ने इसके बाद माइक को पूर्व पुरुष-19 चैंपियन कप्तान पृथ्वी शॉ की ओर बढ़ा दिया।
पृथ्वी शॉ ने क्या कहा?
पृथ्वी शॉ ने कहा, ''मुझे लगता है कि यह एक बड़ी उपलब्धि है। बधाई हो, शाबाश।" पृथ्वी के बोलने के बाद लखनऊ में स्थित पूरी टीम ने महिला टीम के लिए एक साथ तालियां बजाईं।