पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ गुरुवार को आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल हो गए। क्रिकेट से जुड़ी महान हस्तियों के इस स्पेशल ग्रुप में शामिल होने वाले द्रविड़ पांचवें भारतीय बने। महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवां वनडे शुरू होने से पहले ग्रीनफील्ड मैदान पर द्रविड़ को आईसीसी हॉल ऑफ फेम की प्रतिकात्मक कैप प्रदान की।
आखिर क्यों दिया जाता है ICC 'हॉल ऑफ फेम', भारत-पाक के 5-5 खिलाड़ी हो चुके सम्मानित
द्रविड़ ने 164 टेस्ट में 36 शतक की मदद से 13288 रन जबकि 344 वनडे में 12 शतक की मदद से 10889 रन बनाए। उन्हें 2004 में आईसीसी का साल का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर और साल का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर भी चुना गया।