फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 'आपकी माताजी को विशेष प्रणाम करूंगा...', PM मोदी ने चैंपियन महिला टीम की किस खिलाड़ी के लिए कही यह बात

Thu, 06 Nov 2025 12:40 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री ने वीडियो देखने के बाद कहा कि आपने यहां भी आते ही मोर देखे होंगे। इस पर रेणुका ने कहा, ''हां देखे। और मुझे सिर्फ मोर ही बनाता आता था तो मैंने वही बनाया।''
विज्ञापन
चैंपियंस से पीएम मोदी की मुलाकात - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान रेणुका सिंह ठाकुर का एक वीडियो दिखाया गया जिसमें वो कहती नजर आईं, "ड्रेसिंग रूम का माहौल हल्का रखना था तो सोचा कि क्या करें, तब मैंने मोर बनाया क्योंकि यह सकारात्मकता का प्रतीक है।"
विज्ञापन

रेणुका ठाकुर - फोटो : Instagram
प्रधानमंत्री ने वीडियो देखने के बाद कहा कि आपने यहां भी आते ही मोर देखे होंगे। इस पर रेणुका ने कहा, ''हां देखे। और मुझे सिर्फ मोर ही बनाता आता था तो मैंने वही बनाया।''
इस पर जेमिमा रॉड्रिग्स ने कहा, ''इसके बाद रेणुका चिड़िया बना रही थी, लेकिन हम लोगों ने मना कर दिया।''

चैंपियंस से पीएम मोदी की मुलाकात - फोटो : PTI
बाद में प्रधानमंत्री ने रेणुका के लिए कहा, ''आपकी माताजी को मैं विशेष प्रणाम करूंगा कि इतनी कठिन जिंदगी में से उन्होंने आपकी प्रगति के लिए इतना बड़ा योगदान दिया। सिंगल पैरेंट होने के बावजूद उन्होंने आपकी जिंदगी को बनाने के लिए इतना किया। एक मां इतनी मेहनत करे और अपनी बेटी के लिए करे, यह अपने आप में बड़ी बात है। मेरी तरफ से उन्हें प्रणाम कहिएगा।''
 
विज्ञापन

चैंपियंस से पीएम मोदी की मुलाकात - फोटो : PTI
पीएम मोदी ने हरमनप्रीत से कही यह बात
पीएम मोदी ने कप्तान हरमनप्रीत से कहा, 'आप लोग भी बारबार सोचते होंगे कि ऐसा क्यों हो रहा है कि इतनी मेहनत के बाद खिताब नहीं जीत पा रहे थे। उसके बावजूद भी इतनी हिम्मत करना और सबको एकजुट करना...हिम्मत देना, कुछ तो कारण होगा? हरमनप्रीत ने कहा, 'इसका पूरा श्रेय पूरी टीम को जाता है। सबको विश्वास था कि हम हर टूर्नामेंट के साथ बेहतर होते जा रहे थे। जैसा कि सर ने बोला कि पिछले दो साल से वह हमारे साथ काम कर रहे हैं। इन दो वर्षों में हमने अपने मानसिक मजबूती पर काम किया, क्योंकि जो हो चुका वो पास्ट था। उसको हम बदल नहीं सकते थे।' इस पर पीएम मोदी ने कहा, 'मतलब आपको भी वर्तमान में जीना सिखा दिया था।' इस पर हरमन ने कहा, 'ये जो सोच है वर्तमान में रहने का, इसने हमारी काफी मदद की है। आपसे यह चीज सीखी...और कोच ने भी हमें यही गाइड किया, तो हमें लगा कि हम सही रास्ते पर जा रहे हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें