फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2019 जैसा रन आउट अश्विन ने सात साल पहले भी किया था, बटलर भी पहले फंस चुके

Tue, 26 Mar 2019 05:21 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
जोस बटलर अपने क्रिकेट कैरियर में अब दो बार मांकडिंग का शिकार हो चुके हैं, जबकि आर. अश्विन ने सात साल पहले भी इस तरह से एक बल्लेबाज को आउट करने का असफल प्रयास किया था। 

इंडियन टी-20 लीग के एक मैच में पंजाब के कप्तान अश्विन द्वारा सोमवार को राजस्थान के बटलर को मांकडिंग किए जाने के बाद खेलभावना को लेकर बहस शुरू हो गई है। 
विज्ञापन

2 of 6
श्रीलंका के खिलाफ ब्रिसबेन में कामनवेल्थ बैंक सीरीज के एक मैच के दौरान 21 फरवरी 2012 को अश्विन ने दूसरे छोर पर खड़े लाहिरू तिरिमन्ने को मांकडिंग आउट किया था। उस समय सबसे सीनियर खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने कार्यवाहक कप्तान वीरेंद्र सहवाग से बात की और उन्होंने तिरिमन्ने के खिलाफ अपील वापिस लेने का फैसला किया। अश्विन उस समय जूनियर खिलाड़ी थे और उन्होंने जो किया वह नियमों के दायरे में था, लेकिन सीनियर खिलाड़ियों की सोच अलग थी।
विज्ञापन

3 of 6
जहां तक बटलर का सवाल है तो श्रीलंका के सचित्र सेनानायके ने तीन जून 2014 को एडबस्टन में खेले गए एक मैच के दौरान बटलर को मांकडिंग आउट करने से पहले चेताया था।

4 of 6
कपिल देव ने तीन दिसंबर 1992 को पोर्ट एलिजाबेथ में वनडे मैच के दौरान पीटर कर्स्टन को इसी तरह आउट किया था। उन्होंने हालांकि इससे पहले कर्स्टन को चेतावनी दी थी। गुस्से से भरे कर्स्टन पवेलियन लौट गए और तत्कालीन कप्तान केपलर वेसल्स को यह नागवार गुजरा। उसके बाद दूसरा रन लेने के प्रयास में वेसल्स ने अपना बल्ला इस तरह घुमाया कि कपिल को चोट लगी। उस समय मैच रैफरी नहीं होते थे तो वेसल्स को कोई सजा नहीं हुई।
विज्ञापन

5 of 6
घरेलू क्रिकेट में रेलवे के स्पिनर मुरली कार्तिक दो बार बल्लेबाजों को मांकडिंग आउट कर चुके हैं। इंग्लैंड के काउंटी सत्र में सर्रे की ओर से खेलते हुए 2012 में उन्होंने समरसेट के बल्लेबाज एलेक्स बैरो को इसी तरह आउट किया था। इसके अगले साल रणजी मैच में उन्होंने बंगाल के बल्लेबाज संदीपन दास को चेतावनी देने के बाद मांकडिंग आउट किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
32 साल पहले लाहौर में विश्व कप 1987 के अहम मैच के दौरान वेस्टइंडीज के पूर्व महान गेंदबाज कर्टनी वॉल्श ने 11वें नंबर के बल्लेबाज सलीम जाफर को दो बार चेताया। वॉल्श ने उन्हें हालांकि रन आउट नहीं किया और अब्दुल कादिर ने छक्का लगाकर पाकिस्तान को जीत दिलाई। वॉल्श को खेलभावना के प्रदर्शन के लिए पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति जिया उल हक ने विशेष पदक दिया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें